Featured

Big breaking :-केदारनाथ पहुंची थार, जानिए किस काम आएगी देखिए वीडियो

 

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में महिंद्रा का थार एसयूवी कार पहुंची है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह थार कार धाम में बीमार, विकलांग और बुजुर्ग लोगों को हेलीपैड, बेस कैंप आदि स्थानों से मंदिर परिसर तक ले जाने का कार्य करेगी ।

एक थार केदारनाथ पहुंच गयी है एक और थार कार आज केदारनाथ पहुंचाई जाएगी, इसके अलावा केदारनाथ धाम में शीघ्र ही तीन गोल्फ कार्ट भी पहुंचेंगी।

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में पहली बार वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से महिंद्रा का थार एसयूवी कार पहुंची है, इससे पहले आपदा के बाद यहां डंपर जेसीबी और पोकलैंड मशीने पहुंची थी।

इन मशीनों का उपयोग आज भी यहां पुनर्निर्माण कार्यों में किया जा रहा है, इस बार धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने नई पहल की है।

बीमार, बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों की सहायता के लिये यहां महिंद्रा थार एसयूवी कार भेजी जा रही हैं। वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से एक थार कार को आज गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ धाम भेजा गया।

 

अब आज यानी शनिवार को दूसरी थार एसयूवी कार धाम पहुंचाई जायेगी, इसके अलावा धाम में तीन गोल्फ कार्ट भी भेजे जाएंगे ।

महिंद्रा थार वाहन केदारनाथ धाम में स्थित बेस कैंप, एमआई 26 हेलीपैड, वीआईपी हेलीपैड, आस्था पथ आदि पर आवाजाही करेंगे।

यह वाहन बीमार, बुजुर्ग, विकलांग, दिव्यांग आदि यात्रियों की सहायता करेंगे । महिंद्रा थार ऐसयूबी कार को हेलीपैड से मंदिर के निकट पहुंचाया गया, यहां बदरी-केदार मंदिर समिति के पुजारियों, वेदपाठियों ने थार कार की विधिवत पूजा-अर्चना की।

 

 

ये वाहन पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत किया गया है वाहन फिलहाल केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अधीन हैं। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि धाम में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिये महिंद्रा के दो थार वाहन केदारनाथ पहुंचाए जा रहे हैं, एक वाहन कल पहुंच चुका है एक वाहन आज पहुंच जायेगा।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top