Featured

Big breaking :-एसएसपी देहरादून ने फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी/एजेंट के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही हेतु किया SIT Team का गठन

 

 

*एसएसपी देहरादून ने फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी/एजेंट के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही हेतु किया SIT Team का गठन*

*पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा किया जायेगा SIT का पर्यवेक्षण*

*फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रकरण में अब तक 41 अभियोग किए जा चुके हैं पंजीकृत, 08 अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी*

 

 

 

 

*निष्पक्ष/शीघ्र गुण दोष के आधार पर विवेचना का विधिक निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के दिये निर्देश*

आगामी चार धाम यात्रा में अलग-अलग राज्यों से आ रहे यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना ऋषिकेश / विकासनगर में चारधाम यात्रा के दौरान फर्जी रजिस्ट्रेशन के संबंध में पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र सफल विधिक निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण / अध्यक्षता में एस०आई०टी० टीम का गठन करते हुए फर्जी रजिस्ट्रेशन किये जाने को लेकर पंजीकृत अभियोगों की विवेचनायें एस०आई०टी० के विवेचकों के सुपुर्द कर, निष्पक्ष विवेचना सम्पादित करने तथा विवेचनाओं का शीघ्र गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। चार धाम यात्रा हेतु अलग-अलग राज्यों से आए यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी/एजेंट के विरुद्ध अब तक 41 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं तथा 8 अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

*एस०आई०टी० टीम*
*1-* *लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून*-अध्यक्ष।
*2-* *संदीप नेगी, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, देहरादून*
*3-* उ०नि० रविन्द्र नेगी,
*4-* उ०नि० आदित्य सैनी,
*5-* म०उ०नि० शालू धारीवाल,
*6-* म०उ०नि० शिल्पा सैनी,
*7-* म०उ०नि० हिमानी चौधरी,










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top