Featured

Big breaking :-ऋषिकेश में तेज आंधी का कहर, पेड़ की चपेट में आने से बाजार जा रहे पूर्व फौजी की मौत

ऋषिकेश में तेज आंधी का कहर, पेड़ की चपेट में आने से बाजार जा रहे पूर्व फौजी की मौत…

उत्तराखंड के मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश में तेज आंधी ने काफी कहर बरपाया। आधीं की वजह से एक पेड़ स्कूटी सवार पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पूर्व फौजी बताए जा रहे है। वन विभाग और पुलिस ने मिलकर पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया तब जाकर ट्रैफिक सुचारू रूप से चला।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग पर करीब चार पेड़ अलग-अलग जगह पर सड़क पर गिर पड़े। एक पेड़ की चपेट में स्कूटी सवार युवक आ गया। पेड़ के नीचे दबने से स्कूटी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार के शव को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला।

 

 

 

उसकी जेब में मिली आईडी के आधार पर पहचान की गई है।बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान धन बहादुर क्षेत्री 40 वर्ष निवासी रूषा फॉर्म गुमानीवाला के रूप में हुई। वह पूर्व फौजी थे और किसी काम से बाजार जा रहे थे। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इसके अलावा भी आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top