Featured

Big breaking :-ऋषिकेश- चीला बैराज में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद

*ऋषिकेश- चीला बैराज में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद।*

दिनाँक 16 अप्रैल 2024 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई थी कि चीला शक्ति नहर के पास एक छोटा हाथी(टेंपो) व बाइक की भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया जबकि दूसरा युवक शक्ति नहर में गिरकर लापता हो गया था जिसकी SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

 

 

 

उक्त युवक ऋषभ कश्यप अपने दोस्त गिरीश शर्मा के साथ आगरा से रविवार के दिन ऋषिकेश घूमने आए थे तथा हरिद्वार की ओर जाते समय पशुपति बैराज से 500 मीटर आगे एक विक्रम चालक से उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें बाइक पर पीछे बैठा ऋषभ गंगा नहर में गिर गया तथा पानी में बह गया था।

 

 

 

आज दिनाँक 20 अप्रैल 2024 को SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान चीला नहर से हरिद्वार की ओर शव को ढूंढ निकाला व राफ्ट की मदद से नहर से बरामद कर लिया गया। शव को आगे हरिद्वार क्षेत्र में बाहर निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपर्द किया गया। परिजनों द्वारा युवक की शिनाख्त कर ली गई है।

*SDRF टीम:-*
1. निरीक्षक कविंद्र सजवाण
2. SI सचिन रावत,
3. HC अर्जुन सिंह,
4. CT मातबर सिंह,
5. CT अनूप
6. CT सुमित
7. मनमोहन
8. अमित










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top