Featured

Big breaking :-उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर , पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस (IPS )में सिलेक्शन

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर

*पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस (IPS )में सिलेक्शन*

दिनांक 16 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित किया l जिसमें पूर्व डी0जी0पी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178 रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुईl कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से हुई l

 

 

इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की l कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैl जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम की l उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किया l इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे l

 

 

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस और पूर्व DGP अशोक कुमार के परिवार के लिए आया एक और ख़ुशी का पल

बेटी कुहू गर्ग जो एक विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी भी है वो आईपीएस बन गई हैं

जी हाँ अशोक कुमार ने उत्तराखंड में पुलिस सेवा से जनता को काफ़ी राहत देने का काम किया हैं ऐसे में अब उनकी बेटी भी उसी राह पर चल निकली हैं

 

 

 

जी हाँ UPSE का आज सिविल सेवा का रिजल्ट जारी हुआ हैं जिसमे कुहू गर्ग 178 वी रेंक पाई हैं यानि वो अब आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करेंगी

कुहू ने कई अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है

वर्तमान में अशोक कुमार उत्तराखंड के DGP पद से रिटायर होने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया हैं

वही माता अलकनंदा अशोक वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में डीन के रूप में कार्यरत हैं










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top