Featured

Big breaking :-उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव, आरक्षण को लेकर स्थिति हुई साफ , आयोग ने शासन को सौंपी आरक्षण की रिपोर्ट, इस आरक्षण के अनुसार होगा आगामी नगर निकाय चुनाव

 

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

 

रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।

 

प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

 

 

प्रदेश में इस समय कुल 41 नगर पालिका परिषद हैं, जिसमे से इस बार चैयरमेन पद हेतु कोई 1 सीट ST, कोई 6 सीट SC व कोई 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 41 सीटों में से कोई 14 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

 

देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top