Featured

Big breaking :-उत्तरकाशी – बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत हनुमानचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 3 घायल

*जनपद उत्तरकाशी – बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत हनुमानचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया राहत व बचाव अभियान।*

आज दिनांक 29 मई 2024 को पुलिस थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि स्यानाचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त यूटिलिटी वाहन (UK05CA1275) में 04 लोग सवार थे जो बड़कोट से जानकीचट्टी की तरफ जाते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई।

घटना में तीन घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया। SDRF टीम द्वारा घटना में मृत यूटिलिटी चालक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*घायलों का विवरण :-*
1. गिरीश चन्द्र पुत्र श्री दयाराम, ग्राम सनौर उम्र 43 वर्ष
2.जयदेव पुत्र श्री कर्म सिंह, ग्राम स्यालना, 42 वर्ष
3. पपेंद्र सिह पुत्र श्री सुरेन्द्र सिह, ग्राम स्यालना, 42 वर्ष

*मृतक चालक का नाम :-*
सोहन लाल पुत्र श्री नत्थूल्या लाल, 41वर्ष,










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top