Featured

Big breaking :-आज फिर बदलेगा मौसम, दून समेत सात जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

 

आज फिर बदलेगा मौसम, दून समेत सात जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हुआ हो

 

 

 

 

, लेकिन, आज सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

 

जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

 

 

 

इससे पहले बीते शनिवार को अचानक बदले मौसम के चलते आई आंधी से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही कई जगहों पर जलभराव होने व पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top