Featured

Big breaking :-आखिर कौन कर रहा विधायक के नाम से अधिकारियों को फोन

लालकुआं। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नाम से फोन कर अधिकारियों को गुमराह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, भाजपा नेता विजय दुम्का ( रोहित दुम्का) द्वारा कोतवाली लालकुआं में मामले की तहरीर देकर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है

 

 

 

। तहरीर में कहा गया है कि लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के कार्यालय के नाम से कुछ लोगों द्वारा ट्रूकॉलर पर उनका नंबर सेव कर विभागीय अधिकारियों सहित अन्य लोगों को फोन किया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

भाजपा नेता रोहित दुम्का का कहना है कि मामले का संज्ञान लेने के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने उनसे मामले में स्थानीय कोतवाली में तहरीर देने को कहा है इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल का कहना है कि इस प्रकार की एक तहरीर आई है जिस पर जांच कराई जाएगी










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top