Featured

Big breaking :-अस्पताल के बाहर से विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अस्पताल के बाहर से विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अस्पताल के बाहर से विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

 

रुड़की:रुड़की की कोतवाली मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बृहस्पतिवार देर रात वह अपने पति के साथ रुड़की-मंगलौर हाईवे किनारे एक अस्पताल में गई थी। इस बीच वह कार से उतर गई। पति कार को पार्क करने लगे। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे।

 

 

 

आरोप है कि कार सवार युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया और झबरेड़ा की तरफ जंगल में ले गए। शोर मचाने पर पति ने अपनी कार से उनका पीछा किया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक बार-बार दूसरे युवक को खुशहाल नाम लेकर बुला रहा था। इस बीच युवक उसे छाेड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर खुशहाल नाम के युवक और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।

 

 

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस फुटेज की मदद से आरोपी शादाब व खुशहाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि एक महिला को दो युवकों द्वारा गाड़ी में ले जाकर अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार बरामद की है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top