Featured

Big breaking :-अनिल बलूनी ने DM पौड़ी को लिखा पत्र, इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

पौडी में तारामंडल एवं फाउन्टेन म्यूजियम की योजना पर आगे की प्रक्रिया को शुरु करने के संबंध में

आपको विदित होगा कि पौड़ी गढ़वाल में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर मैं शुरू से ही संवेदनशील रहा हूँ क्योंकि मेरा मानना है कि इससे यहाँ रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे जिससे इस क्षेत्र का कायाकल्प हो सकता है। इसी बात को लेकर 12 फरवरी को मैंने गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में तारामंडल एवं फाउन्टेन म्यूजियम के लिए अपने सांसद निधि से 15 करोड़ 86 लाख रुपये निर्गत भी करा दिया था जो आपके एकाउंट में ट्रांसफर भी हो गया था। 15 मार्च को इस योजना का शिलान्यास भी हुआ था जिसमें आप भी उपस्थित थे। हालांकि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लग जाने के कारण टेंडर की परिक्रिया प्रारंभ नहीं हो पाई थी।

 

अब उत्तराखंड में मतदान तो खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी आचार संहिता लगी हुई है। हालांकि चुनाव आयोग से आग्रह करके विकास की योजनाओं पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है क्योंकि इससे अब उत्तराखंड में मतदाताओं को प्रभावित करने वाली कोई बात नहीं हो सकेगी।

 

 

आपसे आग्रह है कि आप चुनाव आयोग से निवेदन करके तारामंडल और फाउन्टेन म्यूजियम के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कराने का प्रयास करें।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top