Featured

Big breaking :-हल्द्वानी में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त, पांच दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; जानें मामला

हल्द्वानी में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त, पांच दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; जानें मामला

हल्द्वानी में घर के पास खेल रहे तीन दोस्त लापता हो गए। परिजनों के गुमशुदगी लिखाने के पांच दिन बाद भी तीनों का पता नहीं चला है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर ढूंढ-खोज नहीं करने का आरोप लगाया है।

हल्द्वानी में घर के पास खेल रहे तीन दोस्त लापता हो गए। परिजनों के गुमशुदगी लिखाने के पांच दिन बाद भी तीनों का पता नहीं चला है। उधर परिजनों ने पुलिस पर ढूंढ-खोज नहीं करने का आरोप लगाया है।दीपेश (13) पुत्र सेवक राम, रोहित (12) पुत्र विनय और शेखर (12) पुत्र धर्मेंद्र वार्ड 14 जवाहरनगर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। दिपेश आठवीं और रोहित, शेखर कक्षा सात में पढ़ते हैं और अच्छे दोस्त हैं। रोहित की बुआ ने बताया तीनों रविवार दोपहर मोहल्ले में खेल रहे थे। दोपहर में तीनों अचानक लापता हो गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात तो कही। साथ ही यह भी कहा कि दो दिन पुलिस चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है

 

 

 

पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों दोस्त एक साथ सीसीटीवी में देखे गए। फुटेज में रोहित के कंधे पर एक बैग टंगा नजर आया। वह घर से तीन सौ रुपये भी ले गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है। अंतिम बार वह सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई दिए हैं। कहा कि जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top