DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एकल महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक संबल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।

 

इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है।

 

राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top