DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री सेवा सदन में कुसुम कान्ता फाउण्डेशन के स्थापना दिवस पर ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ आयोजित

मुख्यमंत्री सेवा सदन में कुसुम कान्ता फाउण्डेशन के स्थापना दिवस पर ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ आयोजित

 

देहरादून, 08 सितंबर। मुख्यमंत्री सेवा सदन, देहरादून में कुसुम कान्ता फाउण्डेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रवृत्ति वितरण समारोह एवं ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कुसुम कान्ता फाउण्डेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 40 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। साथ ही उत्तराखण्ड के 13 उत्कृष्ट शिक्षकों तथा गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के एनएसएस समन्वयकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कुसुम कांता फाउंडेशन की संस्थापक विदुषी ‘निशंक’ ने स्वागत संबोधन में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए फाउण्डेशन के उद्देश्यों एवं शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए अवसर, उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति जैसी पहल विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और विश्वास प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कुसुम कान्ता फाउण्डेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था असहाय एवं वंचित लोगों के लिए सेवा का कार्य करती है तो यह देवकार्य से भी बढ़कर है। उन्होंने फाउण्डेशन को इस पहल के लिए बधाई देते हुए सम्मानित शिक्षकों, एनएसएस समन्वयकों एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कुसुम कान्ता जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन परिवार, साहित्य, समाज और शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और आर्थिक परिस्थितियां किसी विद्यार्थी की शिक्षा एवं प्रतिभा के मार्ग में बाधा न बनें, इसके लिए सरकार के साथ सामाजिक संस्थाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। कुसुम कान्ता जी का जीवन सादगी, सेवा और अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान किया जा रहा है, यह उनके लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज की ओर से उनके सपनों और प्रतिभा पर जताया गया विश्वास भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर परिश्रम करने तथा ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि ये विद्यार्थी जीवन में सफलता के शिखर को छूते हैं और अपनी प्रतिभा से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हैं, तो यही कुसुम कान्ता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. सुधा रानी पाण्डे ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कुसुम कान्ता जी के जीवन एवं संस्कारों को स्मरण करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्त योगदान ही सुदृढ़ परिवार, समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है।
कार्यक्रम में फाउण्डेशन की गतिविधियों पर आधारित दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई, साथ ही छात्रा साक्षीता ने कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कविता प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के प्रदेश मंत्री एवं एडवोकेट आर्यन देव उनियाल तथा मोनिका शर्मा ने किया, जबकि संयोजन पूजा पोखरियाल द्वारा किया गया।

 

 

समारोह में कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, कर्नल अजय कोठियाल, मधु भट्ट, विनय रोहेला, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा, पद्मश्री आर.के. जैन, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नन्दू भाई), पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन, कुसुम कांता फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक शिवानी गुप्ता, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. प्रदीप भारद्वाज, कुलपति डॉ. राकेश सुन्द्रियाल, सचिदानंद भारती, योगगुरु लक्ष्मीनारायण जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top