DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लेखक गांव का भ्रमण कर यहां संचालित विभिन्न साहित्यिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

लेखक गांव साहित्य, संस्कृति और ज्ञान का अद्भुत प्रेरणादायी स्थान : मदन दिलावर
(राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया लेखक गांव का भ्रमण)

 

देहरादून।
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लेखक गांव का भ्रमण कर यहां संचालित विभिन्न साहित्यिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

भ्रमण के दौरान दिलावर ने लेखक गांव स्थित नालंदा पुस्तकालय, शोध एवं अनुसंधान केंद्र, अटल प्रेक्षागृह सहित परिसर में स्थित संजीवनी वाटिका, जैन वाटिका, नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिकाओं का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध ज्ञान-संसाधनों एवं शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

 

उन्होंने पुस्तकालय की अवधारणा एवं उसके उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि “नालंदा पुस्तकालय प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की महान ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। लेखक गांव वास्तव में एक अद्भुत और प्रेरणादायी स्थान है, जो साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

 

इस अवसर पर लेखक गांव के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने लेखक गांव की स्थापना, उद्देश्यों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि लेखक गांव साहित्यकारों, शोधार्थियों, कलाकारों एवं चिंतकों के लिए एक सृजनात्मक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।

 

कार्यक्रम में लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक, सनराइज अकादमी की प्रबंध निदेशक श्रीमती पूजा पोखरियाल, लेखक गांव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  ओ. पी. बड़ोनी, बालकृष्ण चमोली एवं डॉ. बेचैन कंडियाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top