DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- धर्मपुर विधानसभा में महिलायें करेगी राजनीतिक परिवर्तन- वैभव वालिया

धर्मपुर विधानसभा में महिलायें करेगी राजनीतिक परिवर्तन- वैभव वालिया

देहरादून, मंडी चौक: आज मंडी चौक स्थित गोयल धर्मशाला, श्री राम भवन में एक भव्य मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैभव वालिया, राष्ट्रीय संचार सचिव, कांग्रेस ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है जबकि सरकार सिर्फ अमीरों के लिए काम कर रही है और गरीबों से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। इस महंगाई में सरकार को जनता ने अकेला छोड़ दिया है। दूध दही सब्जी दाल पेट्रोल गैस सब महंगा, बेरोजगारी चर्म पर और कानून व्यवस्था भगवान भरोसे। आज गरीब मजदूर फैक्टरियों के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर है। ऐसे में राजनीतिक परिवर्तन ही विकल्प है और हाल महिलाओं की तरफ़ उम्मीद से प्रार्थना कर रहे हैं की न्याय करो और बदलाव करो। उन्होंने कहा कि जनता के बीच संवाद और सहभागिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू त्रिपाठी, मालती पंवार, शहनाज़ ख़ान, राधा, कविता, श्री विनोद, विजेंद्र, पीयूष गौड़, आयुष सेमवाल, हेमंत उप्रेती, सूरज पंवार, बंटी मेहरा, हरजोत आदि साथी शामिल रहे।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top