UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, एक ही दिन में 2 बार आया भूकंप

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इससे जिले में फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजकर 19 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले, बेहद कम तीव्रता का भूकंप सुबह सात बजकर 41 मिनट पर रिकार्ड किया गया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 दर्ज की गई थी। भूकंप के लगातार दो झटकों के बाद एक जानकारी सामने आई जिसने ग्रामीणों के डर को बढ़ा दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

 

दूसरी बार आए भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आए और वरूणावत पर्वत के भूस्खलन संभावित क्षेत्र से पत्थर भी गिरने लगे। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले के सभी क्षेत्रों से इस संबंध में जानकारी लेने को कहा है।

 

 

सुबह-सुबह दो बार भूकंप के झटकों से इलाके में दहशत का महौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान जानकारी सामने आई कि भूकंप के कारण इलाके में स्थित वरुणावत पर्वत के भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र में पत्थर भी गिर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पत्थर गिरने की सूचन प्रशासन को दी। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह तक यह सूचना पहुंचने के बाद उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्र की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया है।

 

 

इससे पहले भी कई बार इलाके में भूकंप आ चुका है। हालांकि, लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। सुबह-सुबह दो बार आए भूकंप के झटकों से 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें भी ताजा हो गयीं जब 6.6 तीव्रता के भूकंप में उत्तरकाशी में जानमाल का भारी नुकसान हुआ था।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top