Featured

Big breaking :-1200 नई नौकरी देने जा रही धामी सरकार जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

1200 नई नौकरी देने जा रही सरकार जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस साल समूह-ग के 1200 पदों पर भर्तियां निकालने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि छह माह के भीतर ये भर्तियां निकाल दी जाएंगी।

 

 

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 1200 नई भर्तियों में से 600 पद फॉरेस्ट गार्ड के, 84 पद वन दरोगा के हैं। हालांकि कुछ कमियों की वजह से इनके अधियाचन लौटाए गए थे, जो वापस आने का इंतजार है। इंटरमीडिएट स्तर के कनिष्ठ सहायक के 209 पदों पर भी भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी होने वाली है। स्टेनो के 200 पदों के अलावा अन्य छोटे-छोटे विभागों के पदों को मिलाकर कुल 1200 नए पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएंगी

आयोग जून से सितंबर के बीच करीब 2000 पदों पर भर्ती की परीक्षा कराने जा रहा है। आबकारी विभाग में सिपाही के 100 पद, परिवहन आरक्षी के 118, सिपाही पद और एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में 14 पदों पर 30 जून को परीक्षा होगी।

 

 

 

सहायक अध्यापक के लिए 1544 पदों पर 18 अगस्त को, सहायक भंडारण के 24 पदों पर 21 जुलाई को, राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर के 33 पदों पर सात जुलाई को परीक्षा होगी। वन विभाग में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती के लिए इन दिनों शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। जल्द ही लिखित परीक्षा होगी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top