Featured

Big breaking :-खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से लगा करंट, किसान और ग्रामीण की माैत

खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से लगा करंट, किसान और ग्रामीण की माैत

खेत में पानी से सिंचाई का काम चल रहा था। एक मृतक अपने साथी को लेकर खेत देखने गया तो दोनों बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गए।उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में शनिवार देर रात हादसा हो गया।

 

 

 

जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

 

सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल लगाई है।

 

 

परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात को खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई का काम चल रहा थाराजबिहारी गांव के ही मनीपद मंडल (50) को साथ लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। वहां खेत में जानवरों से फसल की बचाव के लिए लगाए गए बिजली की तार-बाड़ के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top