Featured

Big breaking :-वीकेंड पर नैनीताल जाने वालों के लिए खास खबर। ट्रैफिक प्लान जारी

वीकेंड पर नैनीताल जाने वालों के लिए खास खबर। ट्रैफिक प्लान जारी,

वीकेंड के दौरान शनिवार और रविवार के लिए नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों की ओर आ रहे पर्यटकों एवम अन्य वाहन चालकों के लिए नैनीताल पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है।

 

 

 

11 मई से यातायात प्लान लागू हो जाएगा जो 12 मई की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। यह प्लान खासतौर से यातायात को सुचारू रखने और जाम की समस्या से बचाने के साथ ही आम जनमानस की सुविधा के लिए किया गया है।

वीकेंड के दौरान (शनिवार / रविवार) को यातायात प्लान

समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालक जो शहर नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है उनके वाहनों हेतु।

 

 

 

बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमाताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमाताल रोड में प्रवेश करें।

नोट-यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालादुगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से सटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top