Featured

Big breaking :-RTO ऑफिस के पास में रोड पर खड़ी बस में आग अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल

हल्द्वानी: आरटीओ ऑफिस के पास में रोड पर खड़ी बस में आग अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया.बस में आग लगते हैं इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दिए इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है.

 

 

गनीमत रही की बस में कोई यात्री सवार नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.बताया जा रहा की घटना देर रात करीब 11:00 के आसपास है जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से रुद्रपुर स्थित सिडकुल कंपनी में श्रमिकों को लाने ले जाने वाली बस सड़क किनारे खड़ी थी तभी बस में अचानक आग लग गई बस में अचानक आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया

 

 

 

लेकिन आग अधिक होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया गया. बीच सड़क में बस धु धु कर जलने लगी.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरटीओ चौकी पुलिस और दमकल विभाग को दिया जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया.

 

 

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है प्रथम आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस सड़क के किनारे कई दिनों से खड़ी थी जिस्म आग लगी है.










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top