उत्तराखंड

Weather Update:- पर्यटकों के लिए खुशखबरी, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

 

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

कहां कैसा है मौसम

पहाड़ो की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।

कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।

टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।

पिथौरागढ़ में धूप खिली।

हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।

चंपावत में चटख धूप।

अल्मोड़ा में धूप।

रामनगर में कोहरा।

नैनीताल में धूप निकली।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top