उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- आज होगी मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, होंगे कई अहम फैसले, कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव हैं रखे जा सकते

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को होगी। इसमें रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

 

वहीं आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की।

 

दूसरी तरफ पांच राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजे उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा गए। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरीखे बड़े राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा शानदार जीत हुई है। भाजपा के तीन राज्यों में सत्ता हासिल करने से प्रदेश में भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ताओं के चेहरे चमक उठे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे संगठन को यह जीत नई ऊर्जा देगी। भाजपा की ही नहीं विपक्षी दल कांग्रेस की भी पांचों राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजों पर निगाह लगी थीं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की जिन नौ विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, वहां भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। धामी दोनों राज्यों में इन सभी विधानसभा चुनाव में रोड शो और चुनावी जनसभाएं कीं। राजस्थान में सांगनोर से भजन लाल शर्मा, झोटवाड़ा से राज्यवर्द्धन राठौर, विराटनगर से कुलदीप, सांगोद से हीरालाल नागर, रामगंजमंडी से मदन दिलाव और डग से कालूराम विजयी रहे। मध्यप्रदेश में धामी इंदौर दो, खुरई और सागर विधानसभा सीट पर प्रचार किया। इन तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली। धामी ने दोनों राज्यों में नौ विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, जहां पार्टी को जीत मिली।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top