उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, मुख्यमंत्री धामी ने परिवार को बंधाया ढांढस

मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।

 

 

शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।

 

 

 

यहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

 

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसपा विधायक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने विधायक के बेटे से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top