उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, आज से खुलेगा कॉर्बेट का बिजरानी व गिरिजा पर्यटन जोन

साढ़े तीन माह बाद कार्बेट पार्क का बिजरानी व गिरिजा पर्यटन जोन रविवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। 30 जून से यह दोनों जोन बंद थे। रविवार सुबह पर्यटकों का मुंह मीठा कराकर उन्हें डे सफारी के लिए भेजा जाएगा।
बिजरानी व गिरिजा पर्यटन जोन के लिए पांच अक्टूबर से नई वेबसाइट के जरिए पर्यटकों ने बुकिंग कराई थी। 27 नवंबर तक आने वाले पर्यटकों के लिए अभी वेबसाइट बुकिंग करने के लिए खुली है। 28 नवंबर के बाद सफारी के लिए बुकिंग कुछ दिन पहले खोली जाएगी। बता दें कि हर साल 30 जून से बिजरानी, गिरिजा पर्यटन जोन को मानसून सीजन में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया जाता है।

 

 

मानसून सीजन में सफारी के अधिकतर रूट क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। केवल ढेला व झिरना पर्यटन जोन ही डे सफारी के लिए खुला था। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) निदेशक धीरज पांडे ने दोनों जोन का निरीक्षण कर सफारी के लिए तैयारियां व सफारी रूट भी देखे। पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि दोनों जोन में रविवार से सफारी के लिए 30-30 जिप्सी चलेंगी।

 

 

रामनगर वन प्रभाग के प्रसिद्ध सीतावनी पर्यटन जोन में जंगल सफारी व कार्बेट फाल में घूमने के लिए पर्यटकों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। डीएफओ दिगांत नायक ने बताया कि दोनों स्थल को पर्यटकों के लिए एक नवंबर से ही खोले जाएंगे।

 

 

कार्बेट पार्क में पर्यटक 15 नवंबर से नाइट स्टे कर सकेंगे। ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना जोन में नाइट स्टे के लिए आनलाइन एडवांस बुकिंग 16 नवंबर से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 30 नवंबर तक के लिए ही नाइट स्टे की बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top