उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, उत्तराखंड में सभी जिलों में मदरसों का होगा सत्यापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के वीरभट्टी क्षेत्र में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी मदरसों का भौतिक सत्यापन करने और कहीं भी अनैतिक कार्य पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

प्रदेश में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 532 मदरसे संचालित हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिना अनुमति के निजी मदरसे भी संचालित हो रहे हैं। इन्हें अवैध माना गया है। नैनीताल में भी इसी तरह अवैध रूप से संचालित एक मदरसे के खिलाफ मिली शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने उसका निरीक्षण किया था।

 

 

इस दौरान टीम ने यहां कई अनियमितताएं पाईं। यहां 24 बच्चों को छोटे-छोटे गंदगी से भरे कमरों में रखा गया था। इनमें अधिकांश बच्चे बीमारी से ग्रस्त मिले। यहां पढऩे वाले बच्चों ने मदरसा संचालक व उनके पुत्र पर शारीरिक शोषण के आरोप भी लगाए। प्रशासन ने मदरसे को सील करने के साथ ही संचालक पर प्राथमिकी भी दर्ज की है।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ हो रहे इस तरह के अमानवीय व्यवहार का संज्ञान लेते हुए सभी मदरसों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सभी मदरसों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

साथ ही कहीं अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया है। अपर मुख्य सचिव ने सत्यापन व कार्यवाही के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top