उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- PM मोदी की जनसभा के संबंध में बीजेपी पदाधिकारियो की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

*प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के संबंध में बीजेपी पदाधिकारियो की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

 

 

 

पिथौरागढ़, 09 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, मंत्री गणेश जोशी सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आगामी 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया गया।

 

इस अवसर पर बैठक में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, बलवंत सिंह भोर्याल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर के पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top