उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों के बाशिंदों को दी राहत, तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा

हरिद्वार के बाढ़ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है।

सहकारी बैंकों के लोन की किस्त जीन माह तक स्थगित रखने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा। कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।

 

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। इससे पूर्व डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव कार्य आदि की समीक्षा की।

सीएम ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन करा कर क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top