उत्तराखंड

Weather Update:- आज उत्तराखंड के इन तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही लगातार रुक-रुककर वर्षा हो रही है। देहरादून और हरिद्वार में गरज के साथ बौछारों का क्रम बना हुआ है।

 

ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के बीच हल्की वर्षा होने से तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि, जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा हुई, लेकिन बीते एक सप्ताह से बारिश ने जोर पकड़ लिया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून टिहरी व पौड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

प्रदेश में रुक-रुककर बौछारों का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की वर्षा का क्रम बना हुआ है। हालांकि, बीते दो दिन से वर्षा में कमी आई है। बादलों के डेरे के बीच कहीं-कहीं आंशिक धूप भी खिल रही है।

 

कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहेगा। कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

साथ ही अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। देहरादून, टिहरी व पौड़ी में बादल छाये रहने के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top