उत्तराखंड

Weather Update:- मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन इन 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है।

 

वहीं, आज देहरादून में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बौछार के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 व 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top