उत्तराखंड

Weather Update:- उत्तराखंड में अगले आने वाले 5 दिनों में गर्मी का कहर, इन जनपदों के हल्की वर्षा की संभावना

प्रदेशभर में मौसम का मिजाज आंशिक रूप से बदला रहने की संभावना है। जहां मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और चटख धूप खिली रहने की संभावना हैं वही पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभव है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा, केवल रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहे।

 

दून और मसूरी क्षेत्र में चटख धूप खिली
शनिवार को सुबह से ही दून और मसूरी क्षेत्र में चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद दो बजे तेज धूप महसूस की गई हालांकि शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की हवाएं चलने से गर्मी का अधिक एहसास नहीं हुआ। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनत म तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

इसी प्रकार पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 18.2डिग्री सेल्सियस रिा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.1 व न्यूनतम तपमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, डोईवाला आदि मैदानी क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही।

 

सात जून तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा गरज-चमक के साथ होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। सात जून तक मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top