Crime

बिग ब्रेकिंग:- जब चंचल सिंह के मोबाइल पर आया मैसेज, तो उड़े उनके होश, खाते से निकल गए इतने लाख, जांच में जुटी पुलिस

बैंक का काम कर जैसे ही मेट्रोपोलिस निवासी व्यक्ति घर पहुंचे, वैसे ही उनके मोबाइल पर नेट बैंकिंग के जरिए खाते से 10 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। इसका पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मेट्रोपोलिस निवासी चंचल सिंह ढेक ने बताया कि उनका आवास विकास स्थित एक बैंक में खाता है। 12 अप्रैल की दोपहर वह बैंक में गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैंक का काम करवाया और फिर साढ़े चार बजे घर को निकल गया। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे तो उनके पास खाते से 10 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।

 

इसका पता चलते ही वह बैंक पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि नेट बैंकिंग के जरिए रुपये निकाले गए हैं। चंचल सिंह के मुताबिक वह नेट बैंकिंग का प्रयोग नहीं करते हैं और न ही किसी को खाते से जुड़ी जानकारी ही दी है। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद रविवार को पंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नेट बैंकिंग के जरिए रुपये निकाले गए हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top