Crime

बिग ब्रेकिंग:- अमृतपाल सिंह के समर्थन वाली पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने वाले युवक पर पुलिस ने केस किया दर्ज

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन वाली पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

 

मंडी चौकी के एसआई मनोहर चंद्र ने तहरीर में बताया कि खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के समर्थन में ग्राम दादूवाला हिडिंबा मंदिर के पीछे रहने वाले गुरविंदर सिंह वैंस उर्फ बाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि गुरमुखी में की गई पोस्ट में बाबी ने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-बी (1) (सी) व 505 (2) में केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

यह लिखा है पोस्ट में
अगर भाई अमृतपाल गिरफ्तार हो गया तो समझ जाओ सरकार सिखों को नये युद्ध का न्यौता दे रही है और अपने इलाके की सड़क बंद करो ताकि अमृतपाल सिंह खालसा गिरफ्तार न हो जाए। युवाओं यही समय है भाई साब के साथ खड़े होने का।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top