उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- राज्य सरकार ने किया ऐलान, अजीत डोभाल समेत इन 10 विभूतियों को दिया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान 2021 और 2022 का ऐलान कर दिया है। इस बार प्रदेश की दस विभूतियों को यह सम्मान दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किए गए आदेश के अनुसार वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गीतकार व फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के साथ ही तीन अन्य हस्तियों को यह सम्मान दिया जाएगा।

 

 

जिसमें पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा और साहित्यकार, पत्रकार और कवि वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। जबकि वर्ष 2021 के लिए पूर्व सीएम स्वर्गीय एनडी तिवारी, पर्यावरणविद् अनिल जोशी, साहित्यकार रस्किन बांड, साहसिक खेल से बछेंद्री पाल और संस्कृति से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा।

 

 

 

राज्य स्थापना दिवस पर दिया जाएगा सम्मान
सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखंड गौरव सम्मान राज्य में पहली बार दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने पहले कार्यकाल में इस सम्मान की घोषणा की थी। लेकिन उस समय सम्मान दिया नहीं जा सका था। राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में नौ नवम्बर को यह सम्मान मुख्यमंत्री धामी के हाथों दिया जाएगा। इसके तहत सम्मानित होने वालों को एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top