उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का बड़ा बयान, कहा पिरान कलियर बन गया सेक्स रैकेट का अड्डा

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने पिरान कलियर पर एक बड़ा बयान दिया है। कहा कि पाक पिरान कलियर सेक्स रैकेट का अड्डा बन गया है। उत्तराखंड के छठे धाम कहे जाने वाले कलियर में अनैतिक कार्य जमकर किए जा रहे हैं। चिंता जताई कि कलियर ड्रग माफियाओं का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

 

शम्स का कहना था कि कलियर के अंदर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साथ ही कई सारे ऐसे मामले सामने आए हैं, जो बदर्शत करने के लायक नहीं है। उनका साफतौर से कहना था कि पिरान कलियर में जायरिनों की बहुत बड़ी आस्था है, लेकिन यहां पर मानव तस्करी के साथ-साथ देह व्यापार की भी कई घटना सामने आ चुकी हैं।

 

शम्स ने चेताया कि धामी सरकार इन सभी गलत कामों पर नकेल कसने जा रही है। उन्होंने कहा कि बेगुनाह को छेड़ेंगे नहीं और गलत काम करने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं। शम्स का कहना था कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर तरह की गंदगी को साफ किया जाएगा। इसके लिए सीएम धाम ने भी उन्हें अधिकृत कर दिया है।

शम्स ने कहा कि पाक कलियर में गलत आदमी को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। ऊपर से लेकर नीचे तक धामी का बुलडोजर चलेगा। उनका कहना था कि यह सीएम धामी की सरकार है और किसी भी सूरत में भ्रष्टचारियों, देह व्यापार और ड्रग का व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top