उत्तराखंड

Weather Update:- उत्तराखंड के इन जिलों में मौसम विभाग ने किया 4 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का दौर बना हुआ है मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में 4 सितंबर तक  यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आगामी 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

आज यानी 1 सितम्बर और 4 सितम्बर को भारी बारिश देखने को मिलेगी। वही 2 और 3 सितम्बर को हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार तथा आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है।

वहीं 2 सितंबर यानी कल राज्य के देहरादून ,चंपावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं  बारिश की आशंका और पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 और 4 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top