उत्तराखंड

Uttarakhand Weather:- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर किया यलो अलर्ट जारी, तो पहाड़ में आज मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत में आज गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में पारा परेशान करेगा और लू चलेगी। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में किया रिकार्ड

बुधवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी ने हर किसी को बेहाल किया। मैदानी जिलों में अधिकांश जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

 

 

 

 

 

दून में अधिकतम तापमान रहा 40.3 डिग्री सेल्सियस
वहीं, दून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रुड़की, ऊधमसिंह नगर, कोटद्वार आदि में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

 

 

 

 

बाजार में कम होने लगी भीड़

दून में तपिश का आलम यह था कि सुबह 10 बजे के बाद ही बाजार में भीड़ कम होने लगी। दोपहर एक बजे के आसपास चंद लोग ही सड़क पर नजर आ रहे थे। यहां बीते दो जून से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है।

 

 

 

 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस बार ड्राई स्पेल लंबा गुजरने के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान पिछले एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है।

 

 

 

 

 

 

ऊंचाई पर स्थित मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों में भी पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत में आज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बुधवार को यह रहा प्रमुख नगरों का अधिकतम तापमान

शहर———-अधिकतम तापमान
देहरादून———-40.3
मसूरी———-29.2
हरिद्वार——–41.2
पंतनगर——–39.6
मुक्तेश्वर——-29.1
नई टिहरी——29.0

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top