उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- भगवान बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रधानमंत्री मोदी के नाम की हुई पहली पूजा, 2 दिन बाद खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्‍था के केंद्र बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज यानी कि 8 मई, रविवार को खुल गए हैं. मंदिर के कपाट सुबह 06:15 बजे खोले गए. अब से यहां श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. ये श्रद्धालु कपाट खुलने के इस बेहद महत्‍वपूर्ण मौके के साक्षी बने. इसके साथ ही यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा. इससे पहले कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक यह यात्रा बंद रही. इसके चलते इस साल बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इस मौके पर मंदिर में बेहद शानदार सजावट की गई है. सजावट के लिए कई क्विंटल फूलों का इस्‍तेमाल किया गया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुबह 5 बजे : बदरीनाथ के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी की डोली ने किया प्रवेश।
सुबह 5:15 बजे : विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश।
सुबह 5:30 बजे : रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में किया प्रवेश।
सुबह 6 बजे : रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन।
सुबह 6:15 बजे : श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
सुबह 9:30 बजे : गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजा शुरू होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 दिन पहले खुले थे केदारनाथ के कपाट
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से 2 दिन पहले 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी मौजूद रहे थे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया था. साथ ही बैंड-बाजों के साथ बाबा केदानाथ की डोली को मंदिर में लाया गया था. इसके अलावा चार धाम यात्रा भी शुरू हो चुकी है. इस बार चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ रजिस्‍ट्रेशन कराए हैं.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top