उत्तराखंड

ताश के महल की तरह दरक रहा भाजपा का किला , अब यमुनोत्री के भाजपा प्रत्याशी ने खोल दी भीतरघात की पोल : राजीव महर्षि

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को देखना चाहिए। भाजपा जिसे अनुशासित पार्टी कहा जाता है, आज ताश के महल की तरह दरक रही है। पहले लक्सर, काशीपुर और चम्पावत के भाजपा प्रत्यशियों द्वारा भीतरघात के आरोप सामने आने के बाद अब यमुनोत्री के विधायक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को गद्दार तक कहा जा रहा हो, उस पार्टी के नेता कांग्रेस पर अंगुली उठा रहे हैं।
राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा तीन सीटें लक्सर, काशीपुर और चम्पावत पर ही बैक फुट पर थी, अब उसमें यमुनोत्री सीट का नाम भी जुड़ गया है। अभी मतगणना होने में 18 दिन शेष हैं, तब तक इतने ही उम्मीदवार और भीतरघात की आशंका जता सकते हैं। इससे सिद्ध हो रहा है कि भाजपा 2022 का रण बुरी तरह हार रही है और मतगणना से पहले ही उसकी कलई खुल रही है। इसके बाद मतों की गिनती महज ओपचारिकता रह गई है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि बात बात पर कांग्रेस की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को अब अपना मुँह छिपाने के लिए बहाना ढूंढ़ लेना चाहिये।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top